विद्यार्थियों में संस्कार लौटाना है तो शिक्षकों का सम्मान लौटाना होगा— सेजेस भंवरपुर

अध्येताओं के सर्वांगीण विकास हेतु गुरुओं के प्रति सच्ची श्रद्धा आवश्यक—सेजेस भंवरपुर

भंवरपुर। गतिविधियों की अनगिनत श्रृंखलाओं के तहत प्रत्येक गतिविधि का सम्यक आयोजन का पर्याय व नया अध्याय है स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भंवरपुर। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केन्द्र है सेजेस भंवरपुर। नित-नवीनता और क्रियात्मकता का केन्द्र है सेजेस भंवरपुर। प्रत्येक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर चुका उत्कृष्ट विद्यालय भंवरपुर के आज्ञाकारी छात्र-छात्राओं ने गुरुओं के सम्मान में आयोजित किया शिक्षक-दिवस समारोह। गुरुओं को मान दिया गया, सम्मान दिया गया और उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त किया गया।

गुरु कौन हैं?

वास्तव में गुरु को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है। गुरु हर क्षण हैं, हर क्षण में गुरु हैं। गुरु दिन हैं, गुरु रात हैं। गुरु मनुष्य में हैं, गुरु हर घटना में हैं। गुरु असफलता में हैं, गुरु सफलता में हैं। गुरु शून्य हैं, गुरु अनंत हैं। गुरु शाश्वत हैं, गुरु सच्चे अर्थों में प्राणत्व है़।

विद्या विनय विवेक का, जो दे दीपक ज्ञान।
गुरु बिन जीवन सूना है, जैसे सूना ध्यान।

एक ऐसा समर्पित व्यक्तित्व जिन्होंने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को इस धरा के लिए, इस उत्कृष्ट विद्यालय के लिए, यहाँ के प्रत्येक बालमन के सर्वांगीण विकास के लिए न्योछावर कर दिया।
नव पल्लवों को सशक्त बरगद का स्वरूप दे दिया।
कोमल शिशुओं को शीर्ष नेतृत्व का रुप दे दिया।
जड़ को चेतन कर दिया।
असमर्थ को समर्थ कर दिया।
हे गुरुवर... हे दिव्यदृष्टा... हे युगदृष्टा... हे समर्थ व विकसित भारत के स्वप्नदृष्टा.... आपने हजारों-हजारों नादान और अज्ञ बालमन को सर्वज्ञ बना दिया।

समारोह का शुभारंभ—

उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक-दिवस का शुभारंभ माँ वीणावादिनी के चरणों में विद्यालय के प्राचार्य टी.के. पटेल व समस्त शिक्षकों के द्वारा पूजन व विद्यार्थियों द्वारा सुमधुर व मंत्रमुग्ध कर देने वाली वंदना से हुआ। माँ वीणावादिनी का सच्चा स्मरण ही शैक्षणिक कार्यक्रमों की सफलता व ज्ञान के शुभारंभ का द्योतक होता है।
तत्पश्चात् समस्त आदरणीय शिक्षकों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत गीत के पश्चात् समस्त शिक्षकों के सम्मान में गुरु वंदना प्रस्तुत कर तिलक व चरण वंदना की गई।

अध्येताओं द्वारा प्रस्तुतीकरण—

सर्वप्रथम उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के लिए रोशन निषाद  द्वारा विस्तृत जीवन वृत्तांत, व्यक्तित्व व कृतित्त्व को अपने शब्दों में प्रकाशित किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के शिक्षक गणों पी.के. निर्मलकर, एन.के. दीवान, एस.एल. चौहान, ए. भोई, ए.व्ही. कदम, डी.के. दास, डी.सी. सतपथी, डी.के. बंधु, आर. देवांगन, पी.के. बारीक, दुर्गा प्रसाद पटेल, जी.एस. पटेल, ए. पटेल, एच.आर. चौहान, एस.के. भोई, एच.एस. पटेल, एम.एल. पटेल, एस. पटेल, एल. नायक, एल. चौहान तथा डी. भोई के विद्यालय के प्रति समर्पण व बहुमूल्य योगदान को विद्यार्थियों द्वारा सम्मान अभिव्यक्त किया गया।
उपरोक्त प्रस्तुतीकरण में कार्यक्रम के संचालक छात्र नयन पण्डा व खुशबू सिदार सहित देवप्रसाद पटेल, नीरज चौधरी, राकेश भोई, सरोजनी चौहान, कृष्णा चौहान, डमरूधर रात्रे, पंकज पटेल, ऋषभ गंगवंशी, विनय जगत, कन्हैया यादव, राज विश्वास, सूरज निषाद, आयूष साहू, विवेक कुमार चौहान, सुभाष कश्यप, वैष्णवी खुंटे, तरुण साहू, नियति पटेल, राजनंदिनी, मीना सोनी, डिगेश साहू, सूरज दास, योगेश चौहान, नोमेश, हितेश, मयंक राठिया, साहिल सिदार, खुशी खुंटे, अंजली भोई आदि छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुति से समस्त शिक्षकों का मन हर्षित हो गया।

समारोह का निष्कर्ष—

शिष्यों ने गुरु और गुरुत्व को अपने शब्दों में व्यक्त किया। जिसका निष्कर्ष था—

गुरु उत्कर्ष हैं, गुरु संघर्ष हैं।
गुरु तप हैं, गुरु ज्ञान के विटप हैं।
गुरु योग हैं, गुरु प्रयोग हैं।
गुरु सानिध्य हैं, गुरु सामिप्य हैं।
गुरु मान हैं, गुरु सम्मान हैं।
गुरु साधना हैं, गुरु प्रेरणा हैं।
गुरु आभास हैं, गुरु प्रकाश हैं।
गुरु सत्य हैं, गुरु शाश्वत हैं।
गुरु संत हैं, गुरु अनंत हैं।
गुरु प्रमेय हैं, गुरु अजेय हैं।
गुरु विवेक हैं, गुरु प्रवेक हैं।
गुरु मार्ग हैं, गुरु ही मार्गदर्शक हैं।
गुरु के हम सब अनुचर हैं,
गुरुदेव हमारे अटल, अजर, अमर हैं।

कार्यक्रम का समापन—

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी शिक्षकों के लिए उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों के स्वल्पाहार पश्चात् समारोह का सफलतम् समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments