शिक्षक मनीलाल पटेल हुए राष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित

शिक्षक मनीलाल पटेल ने कुरुक्षेत्र में बसना परिक्षेत्र का मान बढ़ाया, हुए राष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित 

बसना || कुरूक्षेत्र हरियाणा में आयोजित 1 से 3 जनवरी तक शिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन नवोदय क्रांति परिवार के द्वारा किया गया था। नवोदय क्रांति परिवार भारत के संस्थापक संदीप ढिल्लो ने बताया कि इस कार्यशाला में देशभर से सैकड़ों शिक्षक पहुंचे। इस कार्यशाला का शुभारंभ अमेरिका से ओम वर्मा जी  ने आनलाइन किया। मुख्य अतिथि अफ्रीका से सोदान सिंह तरार जी रहे। विशिष्ट अतिथि  क़े रूप मे उप मुख्यमंत्री क़े मुख्य मीडिया कोऑर्डिनेटर दीपकमल सहारण, एडवोकेट पवन मलिक, पवन शर्मा पहलवान, ओमपाल, दया सिंह स्वामी, देवीलाल बारना, राजपाल पांचाल, राकेश भारद्वाज, सुखदेव आदि शामिल हुए। इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्र के अलावा अन्य प्रदेशों लगभग 130 शिक्षक भाग लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के विकासखंड बसना से शिक्षक मनीलाल पटेल शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक भंवरपुर भी शामिल रहे ।
     विकासखंड के सभी सम्मानित शिक्षक के इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे,विनोद शुक्ला,लोकेश्वर कवर,बीआरसीसी ललित देवता हर्षित हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Post a Comment

0 Comments