राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने हेतु मताधिकार की शपथ लेते हुए SAGES भंवरपुर


आओ मताधिकार का प्रयोग करें। राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।


कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, स्वीप महासमुद के आदेशानुसार आज 28 अगस्त 2023 को SAGES भंवरपुर में विद्यार्थी सह शिक्षक गण मताधिकार का सही प्रयोग हेतु शपथ-पत्र का आयोजन किया गया।


शपथ इस प्रकार से रहा -
हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि, हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा दिव्यांगजन (PWD) मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments