विश्व हाथ धुलाई दिवस का आयोजन

आज 15 अक्टूबर 2022 को विश्व हाथ धुलाई दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भंवरपुर के द्वारा भी विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों को हाथ धोने के फायदे और बीमारी के संक्रमण से बचने के उपाय को बताया गया ।इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए एनएसएस भंवरपुर और रेडक्रॉस संघ भंवरपुर का विशेष योगदान रहा ।कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री शौकत अली एनएसएस ईकाई ,श्री दिनेश दास रेडक्रॉस ,श्री मणिलाल पटेल और श्रीमती लता नायक की महती भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments