भंँवरपुर। शिक्षा कक्षाकक्ष से बाहर अगर धरातल पर दृष्टव्य हो तो निश्चित ही यह शिक्षा का सर्वोच्च स्तर है। इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण आज सेजेस भंवरपुर के अनवरत सेवाभावी शिक्षकों ने अपनी कर्मठता से सिद्ध किया है। उत्कृष्ट विद्यालय भंवरपुर के योजनाकार प्राचार्य टी.के. पटेल का शिक्षकों के सकारात्मक प्रयास को समर्थन और श्रेष्ठ मार्गदर्शन ने निश्चित ही विद्यालय की छवि को गढ़ा है, विद्यार्थियों की मनसा को पढ़ा है जिससे शैक्षणिक स्तर में एक नया कीर्तिमान का माणिक पड़ा है। इसी तारतम्य में ऊर्जावान और समर्पित शिक्षक सरोज कुमार भोई के द्वारा कक्षा-नवमीं के छात्र-छात्राओं को सामाजिक विज्ञान विषय में कृषि की अनेकानेक प्रक्रियाओं के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण कराते हुए शिव शक्ति राइस मिल भंवरपुर के समस्त क्रियाकलापों से सुपरिचित कराया गया।
राइस मिल के कार्य—
उत्कृष्ट विद्यालय से कक्षा-नवमीं के समस्त छात्र-छात्राओं को शिव शक्ति राइस मिल ले जाकर वहाँ के समस्त क्रियाकलापों के बारें विस्तृत जानकारी दिया गया। मशीनों की कार्यप्रणाली व तथा चावल के अलग-अलग स्तरों के बारे में प्रत्यक्ष रुप से बताया गया। यह भी बताया गया कि अलग-अलग उत्पादों क्या-क्या उपयोग होता है। विद्यार्थियों द्वारा राइस मिल के संचालक श्री निर्मल अग्रवाल से प्रत्यक्ष रुप से कई सवाल किए गए, जिसका उन्होंने पूरी सहजता और सरलता से जवाब दिए। श्री निर्मल अग्रवाल जी के अनुसार राइस मिल के प्रमुख कार्य को सारगर्भित और सुव्यवस्थित रूप में इस प्रकार विश्लेषित किया जा सकता है—
1. धान की सफाई:
धान से धूल, मिट्टी, पत्थर, भूसा, तिनके व अन्य अशुद्धियाँ अलग करना।
2. भूसी हटाना:
धान के ऊपर की परत (खोल/भूसी) निकालकर कच्चा चावल (ब्राउन राइस) प्राप्त करना।
3. चावल की पॉलिशिंग:
ब्राउन राइस से चोकर हटाकर सफेद व चमकदार चावल तैयार करना।
4. ग्रेडिंग व वर्गीकरण:
चावल को दाने के आकार, गुणवत्ता और रंग के आधार पर अलग करना।
5. तौल व पैकेजिंग:
तैयार चावल को नापकर थैलों/पैकेटों में पैक करना।
6. भंडारण:
चावल को सुरक्षित तरीके से गोदामों में रखना, ताकि नमी, कीट व फफूँद से बचा रहे।
7. उत्पाद का उप-उपयोग:
भूसी का उपयोग ईंधन या बिजली उत्पादन में।
चोकर का उपयोग तेल निकालने व पशु आहार में किया जाता है।
सम्मिलित शिक्षक व विद्यार्थीगण—
इस कृषि से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण में उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकगणों में राधा देवांगन, हीराराम चौहान, अनुसूईया पटेल व दुर्गा प्रसाद पटेल आदि समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा तथा कक्षा-नवमीं के समस्त विद्यार्थियों ने पूरी उत्सुकता व सक्रियता से इस ज्ञानवर्धक भ्रमण में हिस्सा लिया।
0 Comments