नि:शुल्क सायकल का वितरण बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण व समाज के विकास का परिचायक— सेजेस भंवरपुर

नि:शुल्क सायकल का वितरण बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण व समाज के विकास का परिचायक— सेजेस भंवरपुर

भंवरपुर, दिनांक 11-10-2025— छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित बालिकाओं के शैक्षिक विकास के उद्देश्य से संचालित महत्वाकांक्षी योजना “सरस्वती सायकल योजना” के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, भंवरपुर में आज एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को शासन की योजना के अनुरूप नि:शुल्क सायकल का वितरण किया गया, जिससे भंवरपुर अंचल की बालिकाओं को उत्कृष्ट शिक्षा के लिए उत्कृष्ट विद्यालय तक पहुँचने में सुविधा होगी तथा वे शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी। बालिका शिक्षा व सशक्तीकरण के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह का दिग्दर्शन उत्कृष्ट संस्था के बहुद्देशीय गतिविधियों के रणनीतिकार प्राचार्य टीकेश्वर पटेल ने किया।

सरस्वती सायकल योजना की शुरुआत व उद्देश्य –

इस योजना को 2004-05 में शुरू किया गया था। यह छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग या लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत संचालित है।
इस योजना का उद्देश्य शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में कक्षा- नवमीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं बी.पी.एल. वर्ग की छात्राओं को शाला तक आवागमन (यातायात) सुविधा देना, ताकि उन्हें उत्कृष्ट विद्यालय आने-जाने में असुविधा न हो, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना, छात्रा ड्रॉप-आउट दर को कम करना, दूरदराज इलाकों की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना और समान अवसर सुनिश्चित करना है।

समारोह के अतिथिगण–

नि:शुल्क सायकल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भंवरपुर क्षेत्र के बालिका शिक्षा के पुरजोर समर्थक व नारी शक्ति  श्रीमती देवकी पुरुषोत्तम दीवान (जिला पंचायत सदस्य), विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय भंवरपुर के शैक्षिक नींव के सर्जक व जननायक श्री कृष्ण कुमार पटेल (जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सेजेस भँवरपुर) तथा विद्यालय विकास के लिए सदैव समर्पित श्री कृष्ण कुमार सिदार (सरपंच, ग्राम पंचायत भँवरपुर), शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सक्रिय सदस्य व शिक्षाविद गुलाब स्वर्णकार, पालक समिति के समस्त सदस्यगण व जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति व सहभागिता रही।

मुख्य अतिथि श्रीमती देवकी दीवान का उद्बोधन–

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती दीवान ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य शासन का सराहनीय कदम है। उन्होंने बालिकाओं से आग्रह किया कि वे इन सुविधाओं का सदुपयोग कर अपने जीवन में सफलता के उच्च शिखर तक पहुँचें और समाज में समानता एवं सशक्तिकरण का संदेश दें।

विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण कुमार पटेल का उद्बोधन–

श्री पटेल ने कहा कि शासन की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा के अवसर प्रदान करने में मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। वहीं सरपंच श्री कृष्ण कुमार सिदार ने कहा कि यह पहल समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का उद्बोधन–

श्री टीकेश्वर पटेल ने अपने संबोधन में अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय परिवार राज्य शासन की नीतियों के अनुरूप शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, परिश्रम एवं निष्ठा के साथ अध्ययन कर विद्यालय व ग्राम का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

समारोह में विशेष योगदान–

सम्पूर्ण समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन में संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रेम कुमार निर्मलकर, नन्दकुमार दीवान, प्रदीप कुमार बारीक, दुर्गा प्रसाद पटेल व सरोज कुमार भोई का सराहनीय योगदान रहा। संचालन हीराराम चौहान द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन शाला प्रबन्धन समिति के सदस्य शिक्षक दुर्गा प्रसाद पटेल के द्वारा किया गया।

उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थीगण–

बालिका शिक्षा के विकास के उद्देश्य से आयोजित इस महत्वपूर्ण व नि:शुल्क सायकल वितरण समारोह में शौकीलाल चौहान, अनिरूद्ध भोई, दिनेशचंद्र सतपथी, ए.व्ही कदम, दिनेश दास, दिनेश कुमार बंधु, राधा देवांगन, अनुसुइया पटेल, हेमसागर पटेल, मनीलाल पटेल, लता नायक व लक्ष्मी चौहान आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कक्षा-नवमीं की समस्त बालिकाओं की उपस्थिति व सहभागिता रही।

समारोह का सफलतम् समापन–

इस प्रकार सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत आयोजित यह सायकल वितरण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में व बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक और प्रभावी कदम जोड़ा।

Post a Comment

0 Comments