सेजेस भँवरपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा मनाया गया रक्षाबंधन महापर्व

भाई-बहन के विश्वास, प्रेम व सुरक्षा का प्रतीक

सेजेस भँवरपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा मनाया गया रक्षाबंधन महापर्व

युगदृष्टा प्राचार्य श्री टी.के. पटेल की प्रेरणा से अनेकानेक क्रियाकलापों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भँवरपुर द्वारा अपनी सृजनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला के तहत विद्यार्थियों में आपसी सम्मान, सुरक्षा व सकारात्मक वातावरण के निर्माण हेतु उत्कृष्ट विद्यालय में रक्षाबंधन महापर्व का आयोजन किया गया।

उत्कृष्ट विद्यालय में उत्कृष्ट आयोजन—

सत्र 2025-26 के शुरुआत से ही पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के साथ ही साथ पाठ्येतर गतिविधियों के सम्यक आयोजन से सेजेस भँवरपुर ने उत्कृष्टता का एक नया मापदण्ड स्थापित किया है। रक्षाबंधन का उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजन होना तथा बालिकाओं द्वारा बालकों को राखी पहनाया जाना विद्यालयी वातावरण को छात्र-छात्राओं के लिए सकारात्मक बनाना है, ताकि उनमें आपसी विश्वास और सुरक्षा की भावना का समुचित विकास हो सके तथा भारतीय सभ्यता व संस्कृति से अध्येताओं को जोड़ा जा सके।

सिर्फ अध्यापन ही नहीं, श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण ही शिक्षा का मूल उद्देश्य—

शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं होता है, अपितु अध्येताओं में भारतीय सभ्यता व संस्कृति के अनुरूप नैतिक पक्षों का विकास करके श्रेष्ठ नागरिक बनाना होता है। जिससे विद्यार्थियों में बौद्धिक व तार्किक विकास के साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी विकसित हो सके।

हमारे भारतवर्ष के सैनिकों के लिए पहले चरण में राखी निर्माण किया गया—

राष्ट्र प्रथम के उद्देश्यों की परिपूर्ति हेतु उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा सर्वप्रथम देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सेना के वीर जवानों के लिए छात्राओं द्वारा राखी का निर्माण किया गया। यह गतिविधि भारतीय सेना के प्रति छात्र-छात्राओं में सम्मान तथा देश के प्रति निष्ठा तथा देश भक्ति की भावना में वृद्धि के लिए आयोजित किया गया।

विद्यालय में अन्य श्रेष्ठ गतिविधियाँ—

उत्कृष्ट विद्यालय भँवरपुर नि:संदेह विद्यार्थियों के सर्वांगीण व बहुमूखी व्यक्तित्व के विकास हेतु प्रतिबद्ध विद्यालय है। इन्हीं उद्देश्यों की परिपूर्ति हेतु विद्यालय में ईको क्लब के माध्यम से लगभग 200 पौधों का रोपण भँवरपुर के अनेक शासकीय व गैर शासकीय संस्थानों में किया गया है। अटल टिंकरिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक व क्रियात्मक अनुसंधानों का अवसर दिया जा रहा है। साहित्यिक, सांस्कृतिक, नैतिक, अनुशासनात्मक, व्यावहारिक, सामाजिक, पर्यावरणीय, स्वच्छता व क्रीड़ा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अवसर दिया जा रहा है।

समापन—

इस महत्वपूर्ण राखी निर्माण गतिविधि के आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य टी.के. पटेल के नेतृत्व में शिक्षक एन.के. दीवान, पी.के. निर्मलकर, ए. भोई, एस. एल. चौहान, ए.व्ही. कदम, डी.के. दास, आर. देवांगन, पी.के. बारीक, एच.आर. चौहान, एस.के. भोई, एल. पटेल, एम.एल. पटेल, एच.एस. पटेल व डी.पी. पटेल का विशेष योगदान रहा।
इस प्रकार समस्त सहभागी अध्येता गणों के उत्साहवर्धन पश्चात् इस आयोजन का सफलतम् समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments