पर्यावरणीय कार्यों में ईको क्लब सेजेस भँवरपुर बना शिक्षा जगत का आदर्श

द्वितीय चरण— "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" के तहत वृहत वृक्षारोपण महा अभियान 

पर्यावरणीय कार्यों में ईको क्लब सेजेस भँवरपुर बना शिक्षा जगत का आदर्श

दिनांक 27-07-2025, भँवरपुर। शैक्षणिक गुणवत्ता का पर्याय, ईको क्लब से पर्यावरणीय संवर्द्धन व प्रकृति से जीवन का तादात्म्य, अटल टिंकरिंग से बाल वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचारी गतिविधियाँ, खेल में विद्यार्थियों को संभाग स्तर तक सुअवसर, समयानुसार सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन, बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम, शिक्षकों द्वारा पूरे समर्पण से अध्यापन व्यवस्था का सुचारु संचालन तथा शिक्षकों में ड्रेस कोड लागू करके पूरे शिक्षा जगत में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भँवरपुर ने नि:संदेह शिक्षा जगत में अपना परचम लहरा दिया है।

संयुक्त प्रयास बना पर्यावरणीय मिशन–

कोमल बालमन के भविष्यदृष्टा प्राचार्य टी.के. पटेल व वरिष्ठ व्याख्याता एन.के. दीवान के मार्गदर्शन में ईको क्लब प्रभारी डी. पी. पटेल द्वारा मिशन लाईफ व "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" के वृहत् वृक्षारोपण महा अभियान को चरणबद्ध तरीके से व पूरे समर्पण से विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ भँवरपुर अँचल के अनेक क्षेत्रों में सफलतापूर्वक वृक्षारोपण कराया गया है‌। इस वृहत् वृक्षारोपण महा अभियान में मारवाड़ी युवा मंच भँवरपुर के अध्यक्ष नवरतन अग्रवाल व मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष बसंत अग्रवाल, समाज के कार्यकारिणी सदस्य छोटेलाल अग्रवाल आदि सामाजिक बंधुओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रथम प्रयास उत्कृष्ट विद्यालय में–

ईको क्लब प्रभारी डी.पी. पटेल द्वारा मिशन लाईफ के तहत "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" को चुनौती के रुप में स्वीकार करते हुए पर्यावरण की रक्षा को सिर्फ औपचारिकता न मानकर जीवन का पर्याय माना गया है। इनके द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया है कि प्रकृति पर हमारा सम्पूर्ण जीवन निर्भर है। भूमि, जल, वायु, भोजन सबकुछ प्रकृति से प्राप्त होता है। आधुनिकता व विकास ने मनुष्य को अंधा कर दिया है। अंधाधुंध वनों की कटाई, पर्यावरण को ताक पर रखकर उद्योगों की स्थापना, ध्वनि, जल व वायु प्रदूषण, मोटर-वाहनों से निकलने वाली जहरीली गैसें, एकल प्लास्टिक का अधिकाधिक उपयोग, कृषि भूमि का नगरीकरण में उपयोग आदि ने गम्भीर पर्यावरणीय संकट उत्पन्न कर दिया है‌। मनुष्य का खुद का व्यवहार खुद के लिए भीषण संकट बन गया है। आने वाली पीढ़ी का जीवन संकट में है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में व भँवरपुर अँचल के अनेकानेक क्षेत्रों में पौधारोपण व फूल के अनेक पौधे लगाए जा रहे हैं।

वृहत् वृक्षारोपण का प्रथम चरण–

ईको क्लब प्रभारी डी.पी. पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता एन.के. दीवान व मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नवरतन अग्रवाल तथा उत्कृष्ट विद्यालय के ईको क्लब के सभी सक्रिय, कर्मठ व समर्पित छात्र-छात्राओं द्वारा वृहत् वृक्षारोपण के प्रथम चरण के अंतर्गत गौशाला (गढ़ मैदान), तहसील परिसर व उप स्वास्थ्य केन्द्र भँवरपुर में कदम्ब, अमरुद, अशोक, बांस व नींबू आदि पौधों का रोपण किया गया है। विद्यार्थियों का पर्यावरणीय योगदान प्रशंसनीय रहा।

वृहत् वृक्षारोपण का द्वितीय व विहंगम चरण–

मिशन लाईफ (ईको क्लब) व "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" के अंतर्गत वृहत् वृक्षारोपण महा अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत सबसे पहले पुलिस चौकी भँवरपुर से प्रारंभ किया गया। कदम्ब, खम्हार व आँवला आदि पौधों का रोपण  किया गया। पौधारोपण के दौरान पुलिस विभाग के उपस्थित जवानों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ‌।
चौकी में पौधारोपण सम्पन्न होने के पश्चात् अग्रसेन भवन (अग्रवाल धर्मशाला) भँवरपुर में भी विभिन्न प्रकार के फलदार व प्रकृति को संवर्धित करने वाले पौधों का रोपण किया गया। वृहत् वृक्षारोपण महा अभियान के द्वितीय चरण के अंत में शिव मंदिर व तालाब के आसपास भी अनेकानेक पौधों का रोपण किया गया।

ईको क्लब, मिशन लाईफ व "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" के तहत वृहत् वृक्षारोपण महा अभियान के उद्देश्य–

वृक्षारोपण के माध्यम से प्राकृतिक संवर्द्धन, एकल प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध, स्वच्छ वातावरण का निर्माण, स्वच्छता की आदतों का विद्यार्थियों में विकास, सामाजिक जनजागृति, ऊर्जा (बिजली) की बचत, पानी की बचत व वाटर हार्वेस्टिंग, वृक्षों की कटाई पर रोक व प्रदूषण मुक्त पर्यावरण आदि महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं।

वृक्षारोपण महा अभियान  में सहभागी शिक्षक, सामाजिक सहयोग तथा समर्पित छात्रगण–

इस द्वितीय चरण के वृहत् वृक्षारोपण महा अभियान में संस्था के प्राचार्य टी.के. पटेल, ईको क्लब प्रभारी डी.पी. पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता एन.के. दीवान, ऊर्जा व जीवन से भरे हुए डी.के. दास, आर. देवांगन, एच.आर. चौहान, एस.के. भोई आदि शिक्षकगण तथा अग्रवाल युवा मंच के समाज सेवी नवरतन अग्रवाल, समाज के कार्यकारिणी सदस्य बसंत अग्रवाल, छोटेलाल अग्रवाल आदि सामाजिक बंधुओं तथा उत्कृष्ट विद्यालय (मिशन लाईफ व ईको क्लब) के सक्रिय सदस्य गणों में भूमेश भोई, देवप्रसाद पटेल, सुमीत टण्डन, कृष्णा चौहान, विनय जगत, राज विश्वास, कन्हैया यादव, यशवंत भोई, रोशन निषाद, प्रमोद कश्यप, पियूष सिदार, पंकज पटेल, सुशील कुमार, समीर उईके, परीक्षित यादव, कृष्णकांत पोर्ते, लीलाकांत पटेल, काव्य साहू, डमरूधर रात्रे, डिगेश साहू, ऋषभ गंगवंशी, पार्वती सिदार, सरोजनी चौहान, खुशबू सिदार, सुभाष कश्यप, आयूष चौहान, लीना सिदार, बसंत निषाद, मीना सोनी, गजेन्द्र जगत, लक्ष्मण पटेल, राजेश्वरी ओगरे, नियति पटेल, राखी निषाद, मुरलीधर साव, कंचन सोनी, अमित जगत, विवेक कुमार चौहान, मिनकेतन साहू, पंकज निषाद, अविनाश चौहान, हिमांशु मरकाम, अँजली सिदार, हिरन, खुशी खुँटे, कशीश कुर्रे, चाँदनी राय, हँसा सिदार, राजनंदिनी चौहान, भारती सिदार, क्षमानिधि चौहान, प्राची पटेल, आशा दास, राखी निषाद, सुनीता रात्रे आदि छात्र-छात्राओं ने अपना बहुमूल्य पर्यावरणीय योगदान दिया।

समापन–
 
पुलिस चौकी, अग्रसेन भवन व शिव मंदिर भँवरपुर में वृहत् वृक्षारोपण पश्चात् महा अभियान के द्वितीय चरण का सफल समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments