पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के शिक्षकों के द्वारा चिर गैर हाजिर बच्चों के पालकों से संपर्क किया जा रहा

विश्व साक्षरता दिवस को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 10 सितंबर 2022 को शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के शिक्षकों के द्वारा चिर गैर हाजिर बच्चों के पालकों से संपर्क किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि बच्चों का लंबी अवधि तक स्कूल में उपस्थिति नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 
 आज पालक संपर्क के दौरान पता चला कि अधिकांश बच्चे का तबियत खराब है। कुछ बच्चे अपने पालकों के बाहर काम में चले जाने की वजह से घरेलू कार्य की जिम्मेदारी, या फिर उनके कामकाज में हाथ बटाया जाना शामिल रहा। 

 स्टॉफ के शिक्षकों में से मनीलाल पटेल और हेमसागर पटेल के माध्यम से उनके पालकों को साक्षरता का महत्व बताया जा रहा है। और उन्हें अपील किया जा रहा है कि नियमित रूप से बच्चे स्कूल पढ़ने आएं।
पालकों द्वारा आश्वासन दिया है कि अब नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजेंगे । यदि किसी कारणवश हमारे बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंचेंगे तो इसकी पूर्व सूचना स्कूल को दिया जाएगा।इसके अलावा, स्कूल द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होने की बात भी कही गई है।

विगत कई दिनों से स्कूल में छात्रों की उपस्तिथि को लेकर चिंता जाहिर किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments